छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी शुरू, कल होगी मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक

DHAN KHARIDI: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 09 सितम्बर को होगी। यह बैठक पुरैना रायपुर के विधायक कॉलोनी , सरगुजा कुटीर में सुबह 11 बजे से बुलाई की गई है।

DHAN KHARIDI CHHATTISGARH

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में सदस्य सहकारिता एवं पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री ताम्रध्चज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं फैसलों के कारण विगत चार सालों में किसानों की संख्या और रकबा में लगातार वृद्धि हुई है। कृषि उत्पादन भी तेजी के साथ बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव के कारण धान का निष्पादन आसानी से संपन्न हुआ है।

यह भी पढ़ें भरोसे का सम्मेलन में बोले CM भूपेश बघेल, हमने फैसला किया है, छत्तीसगढ़ के लोगों को देना है पक्की छत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+