OPINION: छत्तीसगढ़ में बहने लगी विकास की बयार, विकसित भारत मिशन के पथ चल रही है विष्णुदेव साय सरकार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मानना है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें राज्य पहले अपने राज्य को बनाना विकसित होगा। वह यह बात इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ कह पाते हैं,क्योंकि छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार है।

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य में सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए तेजी से कार्य करते हुए पीएम मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही है। उसे विश्वास है कि वह हम जनता से किए हर वायदे को पूरा करने में सफल होगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि वह प्रदेश को संवारने के लिए राज्य सरकार हरसंभव उपाय करेगी। जिलों के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी।

cg news jpg

हाल ही में एक कार्य्रकम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में जनता ने विश्वास दिखाया है। छत्तीसगढ़ शासन के तीन माह की अवधि पूर्ण हो गई है और 90 दिन में छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत बड़े कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही वादा निभाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नये वित्तीय वर्ष में आवास बनना प्रारंभ हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों को गारंटी दी थी कि भाजपा की सरकार बनी तो, 2 साल का बकाया धान बोनस देंगे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर हम लोगों ने 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस अंतरित कर इस गारंटी को भी पूरा कर दिया। इसी तरह प्रधानमंत्री ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गारंटी दी थी। हमने इस गारंटी को पूरा करते हुए समर्थन मूल्य का एकमुश्त भुगतान किसानों को किया और 12 मार्च को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए एकमुश्त राशि भी अंतरित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि बैंक खाते में आएगी। योजना के तहत राज्य के 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रूपए की प्रथम किश्त उनके बैंक खाते में अंतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना प्रदेश में प्रारंभ कर दी गई है और अभी तक रायपुर एवं बिलासपुर से दो बार रामभक्त अयोध्या गए है। आगे भी श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे।

वनवासियों के पैरों में कांटे न गड़े इसका ध्यान रखेगी सरकार

मुख्यमंत्री साय ने का कहना है कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए संग्रहण दर 4000 रूपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चरण पादुका योजना फिर से प्रारंभ की जाएगी। इसके तहत वनवासियों को चरण पादुका दी जाएगी, ताकि उनके पैरों में कांटे न गड़े। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति एवं बीमा की व्यवस्था की जाएगी। सरकार जरूरतमंदों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेण्डर देगी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करेंगे।

नियद नेल्लानार योजना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला संवेदनशील जिला है। माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैम्प खोले जा रहे हैं और तीन माह में 21 कैम्प प्रारंभ किए है, जो सुविधा केन्द्र भी है। इसके पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्रता से किया जाएगा। इन संवेदनशील क्षेत्रों में आपका अच्छा गांव योजना के अंतर्गत पेयजल, सड़क, शिक्षा, राशन, आधार कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रारंभ होगी। प्रधानमंत्री ने 7 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि रेलवे सेक्टर में दी है।

उन्होंने 5 नए जिलों को संवारने तथा वहां के समग्र विकास के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अर्थव्यस्था के क्षेत्र में विश्व में पांचवें स्थान पर ला दिया है। आने वाले 5 वर्षों में हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होगा। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित जिला की बात भी करनी होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वनोपज एवं खनिज संपदा से भरपूर एवं समृद्ध राज्य है। लघु वनोपज का मूल्य संवर्धन करने की जरूरत है। यहां कोयला, लोहा, सोना, टीन, बाक्साईड जैसे खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा, पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग के संबंध में बनेगी कमेटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+