OPINION: साय सरकार देगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं ,अब छत्तीसगढ़ में हो सकेगा लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के मुताबिक छत्तीसगढ़ बहुत जल्द स्वास्थ्य के मामलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं देने वाला राज्य बनने वाला है। इनमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट और बायपास हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस कदम का आमजनों भरपूर स्वागत किया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुताबिक राज्यभर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अब राजधानी के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीकेएस में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवरऔर किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए 6 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।

sai

उन्होंने बताया कि यह सुविधा राजधानी के मरीजों के साथ-साथ आस-पास के प्रदेशों से आने वाले मरीजों को भी लाभान्वित करेगी। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के 6 जिलों में अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल बनाए जाएंगे, जिसमें सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के मुताबिक अंबेडकर अस्पताल में आईवीएफ सेंटर भी स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में रुकी हुई डीपीआर का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर अस्पताल में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस भी बनाया जाएगा, जिसमें नए उपकरणों के साथ ही विशेषज्ञ स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन स्थापित की जा रही है। यह मशीन देश में सबसे आधुनिक तकनीक से युक्त होगी और इससे पोस्टमार्टम के कार्यों में गति आएगी। इसके साथ ही यह सुविधा राजधानी के लोगों के लिए अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी।

वहीं सरकारी अस्पतालों में नई सेवाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें दूरस्थ परामर्श, अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे राज्य के सभी नागरिकों को अत्याधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी।

यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का असर, विष्णुदेव साय सरकार की बनाएंगी गरीबो के लिए इतने घर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+