छत्तीसगढ़ में एक दिवस का राजकीय शोक घोषित, आधे झुके रहे राष्ट्रीय ध्वज
Chhattisgarh: भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी वजह से आज छत्तीसगढ़ में भी राजकीय शोक था।
ज्ञात हो कि राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोगों की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम में पहाड़ी इलाके को पार वाट समय हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके सभी यात्रियों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल संबलपुर में किया रोड शो, भाजपा के लिए मांगे वोट












Click it and Unblock the Notifications