CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दी कुल 94 करोड़ 35 लाख रुपए की सौगात, जनता की इस मांग पर दिया रिएक्शन
रायपुर, जून 12। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत इन दिनों पत्थलगांव में हैं। रविवार को उन्होंने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 94 करोड़ 35 लाख रुपए की कुल लागत से बनने वाले 156 प्रोजेक्ट का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने 42 करोड़ 62 लाख रुपए के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण किया एवं 51 करोड़ 73 लाख रुपए के 100 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

सीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पत्थलगांव को जिला बनाए जाने के सवाल पर कहा कि राज्य सरकार ने हाल फिलहाल में 5 नए जिलों की घोषणा की है। पत्थलगांव को जिला बनाए जाने की अभी प्रक्रिया चल रही है। पांचों जिलों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अन्य जिलों को लेकर विचार किया जाएगा।
भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान यह पता चला है कि जिले में डाक्टरो की कमी है और यहां सड़को की डिमांड है। एनएच ठेकेदार के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। मुख्यमन्त्री भुपेश बघेल ने हसदेव परियोजना को लेकर पत्रकारों के द्वारा उठाये गए सवाल पर कहा कि यह बात समझनी होगी कि सरकार ने हसदेव को बचाने के लिए बहुत ज्यादा काम किये है। उन्होंने फिर से कहा कि हसदेव को लेकर विरोध करने वाले भारत सरकार का विरोध क्यों नहीं करते ।












Click it and Unblock the Notifications