CG Election 2023: बस्तर क्षेत्र में NOTA वोट बिगाड़ दिया था भाजपा का खेल, इस बार किसका होगा नफा-नुकसान?
CG Election 2023: बस्तर में जिस तरह से वोटिंग का ट्रेंड रहा है, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही वोट शेयरिंग मुख्य रूप से रही है। इसके बाद 2013 में नोटा यानि नन ऑफ दि अबव (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प भी प्रत्याशियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में जोड़ा गया।
इसके बाद साल 2013 में पूरे प्रदेश में बस्तर संभाग की चित्रकोट विधानसभा सीट ऐसी सीट थी, जहां नोटा पर ही सबसे ज्यादा लोगों ने बटन दबाया था। वहीं साल 2018 में दंतेवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा नोटा चुना गया था।

बताया जाता है कि साल 2013 में जहां चित्रकोट विधानसभा के 10848 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का विकल्प चुना था, वहीं साल 2018 में दंतेवाड़ा की सीट पर 9929 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया। मतदाताओं की मानें तो एक भी ऐसा प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं था, जो नोटा चुनने वाले मतदाताओं के लिए कुछ कर सके।
सभी प्रत्याशियों के प्रति अपना विरोध और राजनीतिक दलों के प्रति आक्रोश दर्शाते हुए मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना है। साल 2013 में जहां बस्तर की 12 सीटों पर कुल 78186 लोगों ने नोटा चुना, वहीं साल 2018 में 65449 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा पर बटन दबाया।
पूरे प्रदेश में नोटा का चुनाव करने वाले सबसे ज्यादा मतदाता बस्तर संभाग में ही हैं। यहां बताना लाजिमी है कि साल 2013 में चित्रकोट विधानसभा सीट से कुल 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें कांग्रेस से दीपक बैज, भाजपा से बैदूराम कश्यप, भाकपा से सोनाधर नाग, बसपा से हेमंत पोयाम, शिवसेना से दंतीराम पोयाम और निर्दलीय प्रत्याशी शंकरराम ठाकुर चुनावी मैदान में थे। इन सभी प्रत्याशियों को 10848 लोगों ने नकार दिया।
इसी तरह दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर साल 2018 में कुल 7 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जिनमें भाजपा से भीमा मंडावी, कांग्रेस से देवती कर्मा, भाकपा से नंदाराम सोरी, बसपा से केशव नेताम, आप से बल्लूराम भवानी, बीवाईपीपी से सुधरूराम कुंजाम और निर्दलीय प्रत्याशी जया कश्यप ने चुनाव लड़ा था। इस बार भी प्रदेश में रिकॉर्ड कायम करते हुए पूरे प्रदेश की 90 सीटों में से सबसे ज्यादा 9929 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना था।
जानिए, बीते दो चुनावों में बस्तर की 12 सीटों पर कितना नोटा पड़ा
विधानसभा 2018 2013
जगदलपुर 936 3469
बस्तर 5083 5529
चित्रकोट 9824 10848
दंतेवाड़ा 9929 9677
बीजापुर 4703 7179
कोंडागांव 5146 6773
केशकाल 6113 8381
कोंटा 4468 4001
नारायणपुर 6858 6731
कांकेर 3323 5208
भानुप्रतापपुर 4235 5680
अंतागढ़ 4831 4710
बस्तर संभाग 65449 78186
संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications