छत्तीसगढ़ में अब नवाखाई पर छुट्टी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्व उड़िया समाज के आग्रह पर की नवाखाई पर्व पर ऐच्छिक अवकाश देने घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी को नवा खाई पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है। प

रायपुर, 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्व उड़िया समाज के आग्रह पर की नवाखाई पर्व पर ऐच्छिक अवकाश देने घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी को नवा खाई पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है। पहले छत्तीसगढ़ में उड़ीसा के इस लोकपर्व पर अवकाश नहीं मिलता था।

BHUPESH

गौरतलब है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सर्व उड़िया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री से नवाखाई पर्व पर अवकाश देने का आग्रह किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी एक सितंबर को नवाखाई पर्व पर राज्य में ऐच्छिक अवकाश देने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को महासमुंद जिले के गढ़फुलझर स्थित रामचंडी माता मंदिर में रामचंडी दिवस के दिन आयोजित मेला कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी अक्टूबर महीने की 8 तारीख को रामचंडी दिवस पर मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में आमजन इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं। सर्व उड़िया समाज के प्रतिनिधिमंडल में कोलता समाज, ब्राह्मण समाज, अघरिया समाज, संवरा समाज, मरार समाज, तेली समाज, रावत समाज, कुंभकार समाज, बिंझवार समाज, केवट समाज, भूलिया समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधि शामिल थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: WHO की रिपोर्ट में भूपेश सरकार की तारीफ, कुपोषण और मलेरिया मुक्त अभियान को सराहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+