छत्तीसगढ़ के 06 बड़े शहरों में नवीन आवास योजना का शुभारंभ

जिन 6 शहरों में आवास योजनाओं में पंजीयन शुरु हुआ है, उनमें रायपुर, दुर्ग, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही,रायगढ़,महासमुंद, बिलासपुर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा प्रदेशवासियों को बेहतर और किफायती आवास उपलब्ध कराने के वायदे को पूरा करते हुए 28 दिसम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 72वें मण्डल सम्मेलन पर 08 नवीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया था, जिसमें प्रदेश के 06 बड़े शहरों की आवास योजनाओं में पंजीयन 04 जनवरी 2023 से शुरू कर दिये हैं।

bhupesh

पंजीयन करा कर लोग अब किफायती दरों पर अपना मनचाहा घर खरीद सकते हैं। जिन 6 शहरों में आवास योजनाओं में पंजीयन शुरु हुआ है, उनमें रायपुर जिले के आरंग में राजीव नगर आवास योजना, दुर्ग जिले के सेलुद पाटन में राजीव नगर आवास योजना, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के बांधामुड़ा में सामान्य आवास योजना,, रायगढ़ जिले के गोढ़ी तमनार में सामान्य आवास योजना, महासमुंद जिले के मचेवा में अटल आवास योजना तथा बिलासपुर जिले के रतनपुर में सामान्य आवास योजना महामाया नगर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने बताया कि जैसा हमने हाल ही में वादा किया था कि प्रदेश की जनता को कम कीमत पर अच्छे आवास उपलब्ध करवाएंगे, उस वादे को पूरे करते हुए राजीव नगर आवास योजना के तहत आरंग जिला रायपुर तथा सेलुद पाटन जिला-दुर्ग में स्वतंत्र मकान, सामान्य आवास योजना बाधामुड़ा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, रतनपुर बिलासपुर तथा रायगढ़ जिले के गोढ़ी तमनार में स्वतंत्र भवन एवं अटल विहार योजना मचेवा महासमुंद में प्रकोष्ठ भवनों का शुभारंभ कर दिया गया है। आम जन अब ऑनलाईन www.cghb.gov.in के माध्यम से बुक ऑनलाईन पर क्लिक कर किफायती दरों पर घर बुकिंग करा सकते हैं या टोल फ्री नं. 1800-121-6313 पर कॉल कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन सभी योजनाओं के लिए भवनों की बुकिंग हेतु आवेदन ऑनलाईन भरा जाएगा तथा पंजीयन राशि पेमेंट गेट-वे के माध्यम से जमा की जा सकेगी। वेबसाइट www.cghb.gov.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च 2023 तक मंजूर होंगे।

Recommended Video

    PM Awas Yojna Scam: सरकारी योजना का हाल आया सामने, रिपोर्ट में अजीब खुलासा | वनइंडिया हिंदी | *News

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को स्कॉच ग्रुप द्वारा Low Cost Housing अंतर्गत नई दिल्ली में 19 दिसम्बर 2022 को सम्मानित किया गया था। Low Cost Housing के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को मिले स्कॉच सम्मान पर मण्डल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा द्वारा ये घोषणा की गई थी कि भविष्य में प्रदेश के निम्न तथा कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए इसी प्रकार की अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे प्रदेश वासियों को और अधिक बेहतर किफायती आवास उपलब्ध हो सकें।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: विधायकों ने किया मिलेट्स लंच, जल्द ही सी-मार्ट में खुलेंगे मिलेट्स कैफे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+