छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक पर नक्सलियों ने किया हमला, 5 राउंड फायरिंग
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमले की खबर है। काफिले में शामिल वाहन की क्षति हुई है। जबकि विधायक और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की बीजापुर सीट से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने मंगलवार को हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब वे गंगालूर हाट बाजार में एक सभा से वापस कांग्रेस कार्यलय लौट रहे थे। विधायक के काफिले में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप का वाहन भी शामिल था, जिसमें फायरिंग की वजह से क्षति हुई है।
पुलिस ने बताया कि कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला उस वक्त हुआ जब उनका काफिला गंगालूर गांव से गुजर रहा था। वे एमएलए मंडावी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक विधायक समेत उसे साथ काफिले में शामिल अन्य लोग सुरक्षित बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचे हैं। इलाके में नक्सलियों की गतिविधि की जांच की जा रही है।
वहीं मंगलवार को बीजापुर में एक नक्सलियों से जुड़ी अन्य घटना सामने आई। जिसमें सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया जबकि दो गिरफ्तार किया गया है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। गिफ्तार नक्सलियों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
मुठभेड़ की घटना को लेकर बीजापुर पुलिस ने बताया कि ये मुठभेड़ नारायणपुर के छोटेडोंगर थाने के राजपुर गांव में हुई। जहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर डीआरजी और बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान करीब 5 किलो वजन का आईईडी बरामद हुआ जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सभी जवान सुरक्षित हैं। इलाके में तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications