CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का नक्सलियों ने किया बहिष्कार, सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर लगाए बैनर-पोस्टर
Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही नक्सलियों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। अगले महीने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव का नक्सलियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। अंदरूनी इलाकों में चुनाव का बहिष्कार करने के ऐलान वाले बैनर-पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है।
इसी बीच सुकमा जिले में भी नक्सलियों की इस तरह की गतिविधियां देखी गईं, जहां सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर बड़े पैमाने पर पुलिस के जवानों ने नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार वाले बैनर-पोस्टर जब्त किए हैं।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर बड़े पैमाने पर नक्सलियों के बैनर-पोस्टर पाए जाने की सूचना पर पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच स्टेट हाइवे पर स्थित कानकीपारा व गोलागुड़ा के बीच नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के हवाले से जारी बैनर-पोस्टर मिले।
बैनर-पोस्टरों के जरिए जहां नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। वहीं प्रदेश की भूपेश सरकार को भी सबक सिखाने की बात कही गई है।
इसके साथ ही वन संरक्षण अधिनियम के संशोधित कानून को रद्द करने की मांग भी बैनर-पोस्टरों के जरिए की गई है। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को फर्जी करार देते हुए इसका बहिष्कार करने अपील की है। इसके साथ ही भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के विरोध का भी आह्वान नक्सलियों ने किया है।
संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications