Chhattisgarh: CRPF कैंप पर नक्सलियों का बड़ा हमला, बीजापुर में 3 जवान शहीद, 14 घायल

Bijapur Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ है। सुकमा-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप को अपना निशाना बनाया। CRPF कैंप पर हुए इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 14 जवान घायल हुए हैं।

हमले के तुरंत बाद घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मौके पर पहुंची फोर्स ने इलाके की घेराबंदी करते हुए हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Bijapur Naxalite Attack

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवानों ने अपनी जान गंवाई दी, जबकि 14 जवान घायल हुए हैं। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।

जानकारी के अनुसार सुकमा के थाना जोनागुड़ा इलाके में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार (30 जनवरी) को ही सुरक्षा कैंप लगाया गया था। कैंप के बाद सीआरपीएफ के कोबरा जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान जवानों के ऊपर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

फायरिंग का दिया मुंहतोड़ जवाब

जिसके बाद जवानों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी गोलीबारी की, लेकिन नक्सली जंगल में भाग गए। इस मुठभेड़ में 3 जवान गोली लगने से शहीद हो गए। वहीं 14 घायल जवानों को पहले चॉपर से पहले जगदलपुर लाया गया। यहां से उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी पर आईजी बस्तर, पी सुंदरराज ने कहा, "3 जवानों की शहादत हुई है। हमारे जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, हमें अभी कम से कम 6 नक्सली कैडरों को मार गिराने के दृश्य मिले हैं। घटना के दौरान वे तीनों घायल हुए और फिर उनकी शहादत हो गई। हमारे 14 घायल जवानों को रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी जवानों की हालत स्थिर है।"

2021 की तरह हमले की थी प्लानिंग

आईजी बस्तर ने कहा कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 की तरह ही नक्सली एक बार फिर जवानों को बड़ी हानि पहुंचाने के लिए कैंप में हमला करने की तैयारी में थे, करीब 200 की संख्या में नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर फायरिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+