Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक नक्सली ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Sukma News: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिले सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सली सामाग्री भी बरामद की गई है।
मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों की एक पार्टी जंगल मे मौजूद है। इसके तत्काल बाद पुलिस को तोलनाई और टेटराई के बीच जंगल पहाड़ी में भेजा गया। पुलिस की टीम जैसे ही वहां पहुंची। पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कई राउंड की फायरिंग के बाद नक्सली जंगल के रास्ते अज्ञात स्थान की तरफ भाग गए।

किरण चव्हाण ने बताया कि इस घटना के बाद जब जवानों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, तो वहां एक नक्सली का शव और एक बंदूक और विस्फोटक सामग्री मिली है। मारे गये नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस टीम पूरे इलाके की तलाशी ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications