नारायणपुरः सड़क निर्माण करा रहे मुंशी का गला रेतकर नक्सलियों ने की हत्या
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के डोंगर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार की रात को जमकर उत्पात मचाया। सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों में आग लगा दी। वारदात के बाद सड़क निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया है। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों के आमदई एरिया कमेटी ने ली है। नक्सल प्रभावित इलाके में मढ़ोनार में करीब ढाई करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था।

इसी दौरान ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सली वहां पहुंच गए। नक्सलियों ने पहले मुंशी संदीप की जमकर पिटाई की और फिर मजदूरों के सामने ही उसका गला रेत डाला। बता दें कि सड़क निर्माण कों बंद करने के लिए नक्सलियों ने पहले चेतावनी दी थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जगह-जगह पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में लिखा है- सड़क निर्माण कार्य बंद करवाने के लिए पहले भी ठेकेदार व मुंशी को चेतावनी दी गई थी, लेकिन फिर भी लगातार जोर-जबरदस्ती से सड़क निर्माण का काम करवाया जा रहा था। इसे तत्काल बंद किया जाए।
गुरुवार की शाम को छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने रायपुर में बाइक लूटी और अगले दिन दुर्ग पहुंच गया। यहां सुबह ऑफिस जा रही एक युवती से चाकू की नोक पर रुपए छीन लिए। फिर रायपुर गया और लूटी बाइक लौटाने के लिए पहुंच गया। पीछा करते हुए पहुंची दुर्ग पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाइक मालिक को भी पकड़ कर साथ ले आई। उससे भी पूछताछ की जा रही है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।












Click it and Unblock the Notifications