Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG Election: करोड़पति पूर्व मंत्री केदार कश्यप की संपत्ति 29 लाख घटी, 5 साल में सिर्फ खरीद पाए 10 ग्राम सोना

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी देना पड़ा है। इसमें प्रत्याशियों ने ये बताया है कि उनके पास कितनी संपत्ति है। ऐसे में नारायणपुर से विधायक और 10 सालों से प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे केदार कश्यप ने अपनी संपत्ति 1.60 करोड़ रूपए की बताई है।

चौंकाने वाली बात ये है कि साल 2018 में चुनाव लड़ने के दौरान जो हलफनामा केदार ने निर्वाचन आयोग को दिया था, उसमें उनकी संपत्ति 1.91 करोड़ रूपए की बताई थी। इन सबमें सबसे अहम बात ये है कि 5 साल में केदार ने अपने लिए केवल 10 ग्राम सोना खरीदा है। साल 2018 में जहां उनके पास 90 ग्राम सोना था, 5 साल बाद हो रहे चुनाव में 100 ग्राम सोना होने की जानकारी दी है।

Chhattisgarh

मालूम हो कि प्रदेश में दशकभर तक मंत्रिमंडल के सदस्य रहने के बावजूद उनकी संपत्ति बीते 5 सालों में घट गई है। इस साल जहां उन्होंने हलफनामे में 2 लाख रूपए नगद और 36.59 लाख रूपए बैंकों में जमा होने की बात कही है, वहीं उनकी पत्नी के पास भी 2 लाख नगद और बैंक में 86 हजार होने की जानकारी दी है। इसके अलावा उनके पास एक ट्रैक्टर और एक इनोवा वाहन है। वहीं आभूषणों में उनके पास 100 ग्राम तो पत्नी के पास 200 ग्राम सोना मौजूद है।

अचल संपत्ति में केदार ने बताया है कि उनके पास कुल 18.04 एकड़ जमीन है, जिसकी कुल कीमत करीब 86.39 लाख है। ऐसे में उन्होंने कुल संपत्ति 1.60 करोड़ रूपए की बताई है।

साल 2018 में जो हलफनामा केदार ने निर्वाचन आयोग में दिया था, उसमें उनके पास 28.22 लाख रूपए नगद और 29.47 लाख रूपए बैंक में जमा होना बताया था। वहीं उनके पास एक ट्रैक्टर था। यानि बीते 5 सालों में उन्होंने अपने लिए 25 लाख रूपए की एक इनोवा गाड़ी खरीदी है। इसके अलावा आभूषणों में उनके पास जहां 90 ग्राम सोना और पत्नी के पास 188 ग्राम सोना था, वहीं अचल संपत्ति भी उनके पास 67.03 लाख की थी।

जो हलफनामा पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने निर्वाचन आयोग को दिया है, उसके मुताबिक उनकी संपत्ति घटी है। यानि पहले जहां 1.91 करोड़ रूपए की संपत्ति उनके पास थी, अब वह 1.60 करोड़ रूपए रह गई है। 5 सालों में उनकी 29 लाख रूपए की संपत्ति कम हो गई है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+