छत्तीसगढ़ः नारायणपुर में IED ब्लास्ट, ITBP के ASI शहीद और हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़। नारायणपुर के सोनपुर इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में ITBP 53वीं बटालियन के ASI राजेंद्र सिंह शहीद हो गए और हेड कांस्टेबल महेश घायल हो गए। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया। एसपी नारायणपुर सदानंद कुमार ने इस घटना की जानकारी दी। नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों के रास्ते पर आईईडी लगाया था।

narayanpur ied blast itbp asi martyred and one head constable injured

इसी ब्लास्ट में एएसआई राजेंद्र सिंह शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी गश्त के लिए निकली थी। सोनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था। जवानों की टुकड़ी इसकी चपेट में आ गई, जिससे एक जवान की मौत हो गई। एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि एएसआई राजेंद्र कुमार हमले में शहीद हो गए। वहीं कांस्टेबल महेश कुमार घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान ये कैंप से रोड में चल ही रहे थे। तभी अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया। पैर आते ही IED जोर से ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद तुरंत ही जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। BDS की टीम मौके पर तलाश कर रही है। आशंका है कि मौके पर और भी IED हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+