कांग्रेस प्रवेश के बाद बोले नंदकुमार साय, भाजपा नहीं रही अटल जी की पार्टी
Nandkumar Sai: कांग्रेस में शामिल होने के बाद नंदकुमार साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप आज बचा नहीं है।

Nandkumar Sai Congress: रायपुर में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश करने के बाद दिग्गज आदिवासी नेता और पूर्व भाजपा सांसद नंदकुमार साय ने कहा कि यह फैसला काफी कठिन और मेरे जीवन का अद्वितीय निर्णय है। अटल बिहारी को फॉलो करता था। वह भारत माता के लिए कहते थे कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र है। अटल जी की पार्टी आज उस रूप में नहीं है। परिस्थितियां बदली हुई दिखती है। भूपेश सरकार को वाच किया, जो कस्बे थे, वह शहर बन गए। एक नारा अच्छा लगा, नरवा गरवा घुरवा बड़ी, एला न छोड़बे संगवारी। साय ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार में सनातन चिंतन को नया स्वरूप मिल रहा है। भगवान राम के ननिहाल को संवारा जा रहा है। राम वन गमन पथ बनाया जा रहा है।
नंदकुमार साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप आज बचा नहीं है। भाजपा में मुझे किसी दायित्व में नहीं रखा गया, पद की जरूरत नहीं है, लेकिन आम लोगों का काम भी नहीं दिखता है। जनहित के काम करने के लिए समर्थ और समर्पित दल में शामिल होने का फैसला लिया।
वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नंदकुमार साय का स्वागत किया। ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा, आदिवासियों के हितों में सदैव अपनी आवाज बुलंद करने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता डा. नंद कुमार साय जी का छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी हार्दिक स्वागत करती है। आपके कांग्रेस प्रवेश से आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकार को और भी मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने किया नंदकुमार सायका कांग्रेस में स्वागत, कहा- हाथ से हाथ जोड़ो जारी है












Click it and Unblock the Notifications