CM भूपेश बघेल ने किया नंदकुमार साय का कांग्रेस में स्वागत, कहा- हाथ से हाथ जोड़ो जारी है

CM Bhupsh Sai: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि साय कांग्रेस सरकार बनने के बाद आदिवासियों के हित में लिए गए निर्णय पर सार्वजनिक रूप से हमारे कामों की तारीफ करते रहे हैं।

bhupesh baghel NANDKUMAR SAI

Bhupesh Baghel Nandkumar sai: भाजपा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मो अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, सत्यनारायण शर्मा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

नंदकुमार साय का कांग्रेस प्रवेश करवाने के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा,आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है, और ऐसे समय में जिन्होंने गरीबों और आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। ऐसे नंद कुमार ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली है। इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। वह सच्चे आदिवासी नेता हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा, नंदकुमार साय का जीवन सादगीपूर्ण रहा है। वह अनाज तो खाते हैं लेकिन नमक नहीं खाते। साय ने पूरा जीवन आदिवासियों की सेवा के लिए संघर्ष किया है और गरीबों के लिए लड़ते रहे हैं। बघेल ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद आदिवासियों के हित में लिए गए निर्णय पर सार्वजनिक रूप से हमारे कामों की तारीफ करते रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा, नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने की बातचीत पूर्व से ही चल रही थी, किन्तु कल रात में नंद कुमार साय ने कांग्रेस में शामिल होने का मन बनाया है।

इससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्ववीट भी किया कि जुड़ा हाथ से हाथ, मिला आपका साथ,भरोसे के साथ जारी है, आदिवासी हित की बात,स्वागत एवं अभिनंदन डॉ नंद कुमार साय जी। हाथ से हाथ जोड़ो जारी है।

यह भी पढ़ें CG News: दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने थामा कांग्रेस का दामन, जानिए अब तक कैसा रहा है उनका सियासी सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+