छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से, सदन में पूछे जायेंगे 900 से अधिक सवाल
Chhattisgarh Assembly Monsoon session: 22 से 26 जुलाई तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित होगा। इस बार विधायकों के लिए ऑफलाइन समेत ऑनलाइन ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचना देने की सुविधा रखी गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र को लेकर 900 से ज्यादा तारांकित और अतारांकित सवाल लगाए गए हैं।
विधानसभा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस सत्र में अनुपूरक बजट पेश होने के साथ सारे विभागों के बारे में चर्चा भी होगी। सभी प्रश्नों का सही जवाब प्रस्तुत किया जाएगा। इधर विधानसभा सत्र को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर घेरने की रणनीति तैयार की है,जिसमे बलौदाबाजार की घटना भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कानून अव्यवस्था, बलौदाबाजार कांड, मलेरिया, डायरिया समेत अन्य मुद्दों पर ध्यानाकर्षण लाएगी। इसके अलावा आरंग मॉब लिंचिंग, बिजली कटौती, बिजली बिल, गोठानों को बंद करने जैसे विशेष मुद्दे भी उठेंगे। विपक्ष की तैयारी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है,जहाँ तक बलौदाबाजार की घटना की बात है,उसमे 150 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह कुछ जिम्मेदार लोगों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक किया गया यह मामला है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा पूर्व से अधिक डिजिटल होती जा रही है। इस दफा 22 से 26 जुलाई तक प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र में कोई भी विधायक सदन में ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से ध्यानाकर्षण या स्थगन प्रस्ताव की सूचना दे सकता है। ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन सूचना दो घंटे पूर्व तक दी जा सकेगी। हालांकि इस संबंध में जानकारी आफलाइन भी देनी होगी। ज्ञात हो कि विधानसभा के 90 प्रतिशत सदस्य ऑनलाइन ही प्रश्न पूछ रहे हैं। यह एक बदलाव का सूचक माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के खिलाफ लागू हुआ कड़ा कानून, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications