छत्तीसगढ़ पहुंची मानसून 'एक्सप्रेस', झमाझम बारिश के साथ मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़ में बीते 6 दिन पिछड़ने के बाद अब आखिरकार मानसून ने एंट्री ले ली है।

रायपुर,16 जून । छत्तीसगढ़ में बीते 6 दिन पिछड़ने के बाद अब आखिरकार मानसून ने एंट्री ले ली है।रायपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के हिस्सों में प्री मानसून की बारिश भी देखने को मिल रही थी । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में आधिकारिक तौर पर मानसून प्रवेश की घोषणा हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। इसी प्रकार गुरुवार को दक्षिणी पश्चिमी मानसून पोरबंदर , भावनगर ,खंडवा , गोंदिया ,दुर्ग , भवानीपटना , कलिंगपट्ट्नम होते तक पहुंच गया है।

h
hh
h

इसके अलावा अगले कुछ घंटो में या कल प्रदेश के बिलासपुर, रायगढ़, कोंडागांव, बालोद, गरियाबंद, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली और बाकि कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर अरब सागर, गुजरात राज्य, पूरे मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ और भागों दक्षिण मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के आलावा छत्तीसगढ़ कुछ इलाकों में आगे बढ़ चुका है। लिहाजा उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में कुल 12 जिलों में अगले तीन दिन तक बदल छाये रहेंगे ,जिसकी वजह से गर्मी से परेशान लोगो को हलके हवा छीटों ने गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: बोरवेल में फंसे बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+