CG: मोहन विष्णु की जोड़ी ने किया कांग्रेस पर प्रहार, कवर्धा में मोहन यादव बोले- जड़ से साफ हो गई है कांग्रेस

CG BJP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं। शनिवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आयोजित भाजपा की चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। सीएम मोहन यादव ने मंच से कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार में सेना के जवानों के सिर काटकर फुटबाल खेले जाते थे.किंतु जब केंद्र में मोदी जी की सरकार आई है, तो पाकिस्तान को पता चला है कि किससे पाला पड़ा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक साथ कांग्रेस पर एक के बाद एक प्रहार किये।

cg news

मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी ने एक नहीं दो-दो बार घुसकर पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। पहले जमीन के रास्ते और फिर एयर स्ट्राइक कर दुश्मनों के घर पर बम गिराए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस परतंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने गौहत्या का साथ देने वालों के सिर पर हाथ रखा है, लोगों को उन सभी के बारे में जानकारी हैं.क्योंकि उनका चुनाव चिन्ह ही हाथ है.इसलिए अबकी बार हाथ को सबक सिखाना है.एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार लानी है। देश में एक बार फिर कमल खिलाना है। उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आह्वान के आधार पर क्या राजस्थान, क्या छत्तीसगढ़, क्या मध्यप्रदेश पूरी की पूरी कांग्रेस जड़ से साफ हो गई, कहां गई पता ही नहीं चल रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का काम किया। बघेल सरकार में केवल घोटाला हुआ है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्‍मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन मांगने कवर्धा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले थे, किन्तु अचानक उनका दौरा रद्द हो गया.लेकिन जनता की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में एक बार फिर मोदी सरकार केंद्र में आएगी।

यह भी पढ़ें कवर्धा में सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाए तेवर, कहा- भूपेश को ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+