रायपुरः मोटरसाइकिल नहीं दिलाने पर शराब के नशे में हाइटेंशन तार पर चढ़ा नाबालिग, हो गई मौत

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग ने जमकर हंगामा किया। घरवालों के बाइक नहीं दिलाने पर 16 वर्षीय का एक नाबालिग शराब के नशे में हाईटेंशन तार पर चढ़ गया। जहां हाईवोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से वो झुलस गया।

minor boy did rampage for bike and died due to electricity current

इसके बाद करीब 100 फीट से नीचे आ गिरा, जिसके बाद नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया और आनन-फानन में उसे गंभीर अवस्था मे अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान नाबालिग ने खूब शराब पी रखी थी। इसके कारण वो खुद को संभाल नहीं सका।

minor boy did rampage for bike and died due to electricity current

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से नाबालिग को जोरदार करेंट लगा और युवक पोल पर 100 फिट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा। बताया जा रहा है कि युवक बेहद ही गरीब परिवार से है और मां के बाइक दिलाने में असमर्थता जताने पर उसने यह ड्रामा किया जो उसकी जानपर बन आई। युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद से घर में शोक का माहौल है।

घटना मंगलवार की शाम 7 बजे की है, जिस वक्त नाबालिग शराब के नशे में यह ड्रामा कर रहा था। उस वक्त सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इसी दौरान वहां नाबालिग के घरवाले भी पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। परिजनों के साथ पुलिस भी युवक को काफी देर तक समझाती रही, लेकिन नाबालिग नौटंकी करता रहा और यह नौटंकी उसकी जान पर बन आई। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+