सुकमा एनकाउंटर: बीजापुर से नक्सलियों को शाह की चेतावनी, कहा- हथियार डालो या फिर अंजाम के लिए रहो तैयार
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा में हुई नक्सलियों से मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए। वहीं 31 जवानों के घायल होने की खबर है। इन शहीद जवानों में एसटीएफ, सीआरपीएफ और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड शामिल है।सुकमा में शनिवार (3 अप्रैल ) को नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोला। इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बीजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं घायल जवानों की कुशलक्षेम भी पूछी। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी साथ मौजूद थे।
Recommended Video

इसके बाद बीजापुर में सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सली हमले में शहीद जवानों को प्रधानमंत्री मोदी जी, मेरी और देश की जनता की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके बलिदान को देश भुला नहीं सकता। उनके परिवारों के प्रति देश की सहानूभूति है। आप ने अपने कुछ साथी जरूर गवाएं हैं। आपके साथियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। जिस मकसद के लिए उन्होंने बलिदान दिया है, निश्चित रूप से वो उद्देश्य पूरा होगा और जीत हमारी होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह लड़ाई है और इस लड़ाई को हमें अंजाम तक पहुंचाना है, जो हथियार डालकर आना चाहते हैं उनका स्वागत है, लेकिन हाथ में अगर हथियार है तो हमारे पास भी कोई रास्ता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कमियों को सुधारने के लिए तुरंत कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। वहीं इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए नक्सली हमले पर जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी।












Click it and Unblock the Notifications