बीजापुर में नक्सली हमला नाकाम, जवानो ने माओवादियों के IED को किया निष्क्रिय

Bijapur IED: 26 अप्रैल 2023 को भी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर में इसी तरह से विस्फोट किया था। उसमें भी 50 किलो आईईडी का उपयोग हुआ। हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे।

IED bijapur

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा रची गई बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार , थाना आवापल्ली से बुधवार को सीआरपीएफ 168 और 222वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान आवापल्ली-बासागुड़ा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास जवानों ने आईईडी बरामद की।

नक्सलियों ने बीच सड़क पर आठ फीट लंबाई-चौड़ाई और पांच फीट गहराई में फॉक्स होल बनाया था। इसमें 25-25 किलो के आईईडी विस्फोटक दो प्लास्टिक कंटेनर में सीरीज से लगाए गए थे। जवानों ने मौके पर ही इसे सर्चिंग के दौरान पकड़ लिया और बीडीएस की टीम ने इसे निष्क्रीय कर दिया। जवानों ने 50 किलो आईईडी बरामद किया है। इसे सड़क से 5 फीट नीचे फॉक्स होल बनाकर दबाया गया था। सीरीज में जुड़े इन विस्फोटकों में अगर ब्लास्ट होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

करीब एक महीने पहले 26 अप्रैल को भी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर में इसी तरह से विस्फोट किया था। उसमें भी 50 किलो आईईडी का उपयोग हुआ। हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के यात्रियों ने मांगी शासन ने मदद, ओडिशा में गिरफ्तार हुए आरोपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+