Manendragarh: दशहरा पर्व के आयोजन में अश्लील डांस पर मचा बवाल, नेताओं पर राष्ट्रीय मुद्रा के अपमान का लगा आरोप
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मंच पर हुए फूहड़ डांस को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद नेता पल्ला झाड़ते नजर आ रहें हैं। क्योंकि उनकी मौजूदगी में कांग्रेस के कार्यकर्ता डांसर पर नोट उड़ा रहे थे। अब इस मुद्दे को भाजपा के नेता भला कैसे छोड़ सकते हैं। उन्होंने भी इसे राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग कर दी है।

दशहरा पर्व के आयोजन में इस लिए शुरू हुआ विवाद
दरअसल मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां क्षेत्र के जनपद मैदान में 5 अक्तूबर को दशहरा पर्व का आयोजन किया गया था। जिसमें रावण दहन के बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बिलासपुर से आई डांसर का फूहड़ और अश्लील डांस से दर्शक बेकाबू होकर शोर मचाने लगे।

फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवतियों पर उड़ाए नोट
अब कार्यक्रम में अचानक आप के स्थान से उठकर डांस कर रही लड़कियों पर कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों ने नोट बरसाना शुरू कर दिया। इस डांस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. विनय जायसवाल दर्शक दीर्घा में बैठे हुए थे। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल भी वहां मौजूद थे। उनके साथ खड़गवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू भी मौजूद रहे। विधायक जायसवाल ने कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि भी दी थी।

नोट उड़ाते हुए वीडियो हुआ वायरल
अब इस पूरे कार्यक्रम नें किसी ने इस तरह नेताओं का नोट उड़ाते हुए वीडियो बना लिया जिसमें मंच पर 'टनाटन टूरी..' गाने पर लड़कियों के डांस करती नजर आ रही हैं। और कांग्रेस के नेता नोट उड़ा रहें हैं। इसके साथ ही पुलिस अफसर मंच भी पर बैठे हुए।दिख रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया।

भाजपा नेताओ ने बोला हमला, कहा, राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान
भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने इस मामले पर कहा कि विजयादशमी महापर्व पर ऐसी हरकते अशोभनीय है। धार्मिक आयोजन के अवसर पर कांग्रेस के नेता अश्लील डांस पर देश की मुद्रा फेंकने वाले नेताओबपर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसमें शामिल होने वाले सरकारी अफसरों और कर्मचारियों पर भी राष्ट्रीय मुद्रा के अपमान के लिए कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व विधायक बोले, उनके सामने नहीं हुआ ऐसा
अब सुबह होते ही वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ना शुरू किया तो BJP के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जासवाल और वर्तमान विधायक ने इस घटना से स्वयं को अनभिज्ञ बता दिया। पूर्व बीजेपी विधायक का कहना है कि मैं कार्यक्रम में मौजूद जरूर था। लेकिन उनके सामने इस तरह का कृत्य नहीं किया गया। बाद में वहां से चले गए थे। खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि अश्लील डांस नहीं, वहां पर छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम हो रहा था। वहीं विधायक विनय जायसवाल का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है।












Click it and Unblock the Notifications