बीजापुरः तारों के बीच 20 घंटे तक लटकती रही लाश, युवक ने टावर से कूद कर की थी खुदकुशी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड गांव के राणापारा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार की शाम 6 बजे से सोमवार की दोपहर तीन बजे तक एक युवक की लाश बिजली के तारों पर लटकती रही। युवक रविवार की शाम 6 बजे बिजली की चपेट में आ गया था। लोगों ने बताया कि स्थानीय अफसर का यह कहना था कि 132 केवी की लाइन को बारसूर से बंद करवाना पड़ता है, ऐसे में इसे तुरंत बंद नहीं करा सकते।

man jump from electric tower and died

अफसरों को लाइन बंद करवाने में 20 घंटे लग गए। मृतक युवक मूक-बघीर है, जिसकी पहचान देवानंद उइके के रूप में हुई है, जो कांकेड़ के चावड़ गांव का रहने वाला है। देवानंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ नैमेड़ आया था और रविवार को घर से टहलने की बात कहकर निकला था। इसके कुछ देर बाद ही देवानंद गांव के पास में ही लगे 152 केवी के टॉवर से गुजर रहे तारों में चिपका मिला। युवक कैसे तारों के बीच पहुंचा और हादसे का शिकार कैसे हुआ इन सब बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम करीब 6 बजे वह घर के पास लगे हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और करीब 60 फीट ऊपर से छलांग लगा दी। इस दौरान वह तार में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिवार का कहना था कि मृतक देवानंद मानसिक रूप से बीमार था। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+