सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: CBI ने की बड़ी कार्रवाई, टॉपर शशांक गोयल, भूमिका और टामन के भतीजे की हुई गिरफ्तारी

CGPSC Ghotala: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सीजीपीएससी 2021 की भर्ती परीक्षा घोटाले में कार्रवाई को तेज करते हुए शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर लिया है। 2021 के परिणाम में शशांक और भूमिका क्रमश: तीसरे और चौथे टॉपर थे।

इन व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी

1. शशांक गोयल (बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण गोयल का बेटा) - डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित।
2. भूमिका कटियार (शशांक गोयल की पत्नी) - डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित।
3. साहिल सोनवानी (टामन सिंह सोनवानी का भतीजा) - डीएसपी के पद पर चयनित।

cgpsc

इन तीनों आरोपितों को रविवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। अब तक इस मामले में सात आरोपित सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

क्या है CGPSC घोटाला?

यह मामला 2019 से 2022 के बीच सीजीपीएससी की भर्ती में धांधली के आरोपों से जुड़ा हुआ है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में जांच शुरू की है। आरोप है कि कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को पैसे लेकर डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दी गई थी।

पैसों के लेन-देन का खुलासा
जांच में यह बात सामने आई है कि शशांक गोयल और भूमिका कटियार को नौकरी दिलवाने के लिए 45 लाख रुपये का भुगतान किया गया। यह राशि सोनवानी के करीबी के एनजीओ को सीएसआर फंड से दी गई थी, जिसमें 20 लाख और 25 लाख रुपये की दो किस्तों में पैसे दिए गए थे।

इस एनजीओ की चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की पत्नी हैं। पैसे का यह लेन-देन सोनवानी तक पहुंचा, जिसके बाद जांच की गई और आरोपितों की गिरफ्तारी की गई।सीबीआई ने मामले की जांच में पुख्ता सबूत जुटाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

सीजीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में धांधली
सीजीपीएससी की परीक्षा में 2020 में 175 और 2021 में 171 पदों पर भर्ती की गई थी। आरोप है कि सीजीपीएससी के तत्कालीन चेयरमेन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों और कांग्रेस के नेताओं के बच्चों को भर्ती करवा दिया था। इसके लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर पैसे का लेन-देन किया था।

यह भी पढ़ेंC Bijapur Naxal Attack: शहीद जवानों की दर्दनाक कहानी,एक मासूम को छोड़ गया पिता,अधूरी रह गई घर बनाने की ख्वाहिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+