बस्तर में विकास के लिए शांति कायम करना जरूरी: डिप्टी सीएम अरुण साव

Chhattisgarh News: 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट के आमबोल गांव में प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री मोदी आम बोल गांव में होने वाली सभा में 5 विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीण सभा में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा से पहले ही कई दिग्गज नेता जनता के बीच पहुंचकर 'मोदी की गारंटी' के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

arun sav 600 jpg

छत्तीसगढ़ के चुनाव का प्रभारी नितिन नवीन लगातार बैठकें करके रणनीति बना रहे हैं। प्रदेश BJP के नेताओं का कहना है कि बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा प्रथम प्राथमिकता है। उनकी इस सभा में बस्तर संभाग के साथ ही रायपुर और दुर्ग संभाग के प्रत्याशियों को भी सभा में बुलाया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर आगमन हो रहा है। हमारे प्रदेश के एकमात्र सीट बस्तर जहां प्रथम चरण में मतदान होना है। एकमात्र सीट के लिए भी देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी का बस्तर आगमन हो रहा है। इसे लेकर बस्तर की जनता में उत्साह का माहौल है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "विकास की पहली शर्त कानून व्यवस्था का राज है। हम बस्तर का विकास चाहते हैं...वहां शांति व्यवस्था कायम होना आवश्यक है...हमारी सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। केंद्र सरकार का सहयोग भी राज्य सरकार को मिल रहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय में बस्तर तरक्की की ओर आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा कल, बस्तर करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+