छत्तीसगढ़ः महासमुंद जिले में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट, 3 लोगों की मौत और चार घायल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के जोबा गांव में जमीन की विवाद को लेकर दो पक्षों में खतरनाक भिड़ंत हो गई। इस लड़ाई में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जिले के एसपी ने बताया कि दो लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की छानबीन जारी है।

mahasamund three people died during clash between two group

वहीं अंबिकापुर जिले के उड्डुमकेला में नवजात शिशु को एक मां खेत में छोड़कर चली गई। खेत मालिक की नजर जब बच्ची पर पड़ी तो उस वक्त उसे चीटियां काट रही थी, जिससे वह रो रही थी। यह देखकर खेत मालिक का दिल पसीज गया और उसे पुलिस और चाइल्ड लाइन को बच्ची मिलने की जानकारी दी।

मैनपाट के उडुमकेला में सुबह एक किसान फसल देखने पहुंचा तो खेत के मेढ़ से लगी झाड़ी के पास उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां उसे मासूम कंगना दिखी। उसने उसके शरीर में चल रही चीटियों को हटाया फिर गोद में उठा लिया। इसकी खबर चाइल्ड लाइन को दी। पुलिस वाहन से उसे सीतापुर अस्पताल में लाया, जहां बच्ची स्वस्थ मिली।

जब सुबह लावारिस हाल में बच्ची के मिलने की खबर गांव में फैली तो महिलाओं का कहना था कि हम सब बेटा-बेटियाें की लंबी उम्र के लिए यहां निर्जला उपवास हैं और ये कैसी मां है, जिसने गर्भ से बाहर आते ही बेटी को यहां छोड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+