महासमुंदः भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, एक महिला घायल
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महसमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के छछान पहाड़ी के पास दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे, जो रायपुर से सरायपाली की तरफ जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए हैं। परिवार राजधानी रायपुर का रहने वाला है। मृतकों की पहचान बोधराम खूंटे, 24 वर्षीय ओमप्रकाश और 12 वर्षीय शिवम खूंटे के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान 36 वर्षीय सेवंती खूंटे के रूप में हुई है। बोधराम और शिवम बाप-बेटे थे।

वहीं सेवंती बोधरमा की पत्नी है। हादसा दोपहर के आसपास का है। घटना के बाद आसपास से जाने वाले लोगों ने ही पुलिस को हादसे की जानकारी दी थी। इसके बाद तुरंत तुमगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को वैन से किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा गया था। तुमगांव टीआई रामअवतार पटेल ने बताया कि जिस वक्त हम मौके पर पहुंची थे, उस वक्त सभी सांसें चल रही थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान ही तीनों की मौत हुई है। महिला का इलाज किया जा रहा है।
वहीं हादसे को लेकर टीआई ने ने बताया कि वैन को पीछे से आ रही किसी गाड़ी ने टक्कर मारी है। हम जब घटनास्थल पर पहुंचे थे, तभी वहां पर गाड़ी नहीं थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेजा गया है। परिजन के आने के बाद ही पता चल सकेगा की परिवार सरायपाली में कहां जा रहा था। हमने अज्ञान वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications