Mahadev App Scam: महादेव सट्टा ऐप घोटाले के आरोपी के पिता ने किया सुसाइड, 5 करोड़ के साथ पकड़ा गया था असीम दास
Mahadev App Scam News: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार जिस असीम दास के बयानों से बीते दिनों छत्तीसगढ़ की सियासत में खलबली मच गई थी। उसके पिता का शव बरामद हुआ है। दुर्ग जिले के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए सुशील दास 2 दिन से घर से लापता थे।
पुलिस के अनुसार यह आत्महत्या का मामला है। ईडी ने बेटे सुशील के बेटे असीम दास को 5 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा था। सुशील दास प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। वे रविवार से गुमशुदा थे।सुशील बेटे के गिरफ्तार होने के बाद से परेशान चल रहे है।

पुलिस अधिकारियों की जानकारी अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। लेकिन मौत के पीछे की सटीक वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें ईडी ने 3 नवंबर को असीम दास और कॉन्सटेबल भीम सिंह यादव को पकड़ा था।ईडी ने दावा किया था, फॉरेंसिक विश्लेषण और असीम दास के बयान से चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने अब तक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। हालांकि, भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। ईडी ने असीम दास को रायपुर से पकड़ा था। उसके पास से जांच एजेंसी को 5.39 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार कथित तौर पर यूएई से ऐप प्रमोटरों द्वारा सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए भेजा गया था। जांच एजेंसी कि असीम दास ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया था, कि जब्त की गई राशि महादेव ऐप प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता भूपेश बघेल को देने की व्यवस्था की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications