जानिए! क्यों बनी हुई हैं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में
अंबिकापुर, 17 मार्च। इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक पोस्ट के के बाद केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह चर्चा में बनी हुई हैं। रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। दरअसल फेसबुक में सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में सक्रिय रहने वाले एक बीजेपी नेता का पोस्ट वायरल हो रहा है। भाजयुमो नेता ने फेसबुक पर रेणुका सिंह के लापता होने संबंधी पोस्ट डाली थी। भाजपा के इस युवा ने नेता ने फेसबुक पर सरगुजा सांसद को ढूंढकर लाने पर नकद इनाम देने का एलान किया है।

दरअसल सुरेश कुमार सोनी नाम के एक युवा नेता सूरजपुर में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। इस नेता ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट की है
कि सरगुजा की सांसद रेणुका सिंह को ढूंढकर लाने वाले को वह 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। सोनी के इस पोस्ट पर भाजपा विरोधी खेमे से लगातार टिप्णियां आ रही हैं । लोग इस पोस्ट को बेहद की रूचि लेकर से पढ़ हैं, क्योंकि सरगुजा संभाग के एक छोटे भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री पर टिप्पणी करना पार्टी प्रोटोकाल के खिलाफ जा रहा है।

राजनीतिक लोगो के बीच यह चर्चा बेहद ही रूचि का विषय बनी हुई है। कांग्रेस से जुड़े लोग जहां इस विषय पर भाजपा की गुटबाजी पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं,वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि रेणुका सिंह अपने संसदीय इलाके में लगातार सक्रिय हैं,क्योंकि वह मात्र सरगुजा की सांसद नहीं हैं, बल्कि केंद्रीय मंत्री भी हैं,इसलिए उन्हें देश की जिम्मेदारी देखनी है। इधर कांग्रेस के नेताओं कहना है कि हम तो पहले से ही अपने क्षेत्र के सांसद को ढूंढ रहे थे, पर अब उनकी भाजपा के नेता भी उनके गायब होने की बात की पुष्टि कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications