छत्तीसगढ़ः पहले घर से भागकर की शादी और अब कमरे में मिली युवती की लाश, पति गायब

murder in Bilaspur बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में युवती को निर्ममता से मौत के घाट उतारकर उसके शव को फंदे पर लटका दिया। जिस घर में युवती की लाश मिली उसमें बाहर से ताला लगा हुआ था। मृतका के परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्हें मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। युवती करीब एक माह पहले प्रेमी के साथ भाग कर शादी की थी और इसी मकान में रह रही थी। मृतका का पति भी गायब है।

lady dead body found in her room husband escaped

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय रेशमा ने एक महीने पहले 22 वर्षीय प्रेमी रोहित पटेल से शादी की थी और ग्राम मोहरा में मटियारी के पास स्थित मकान में रहने लगे। यह मकान रोहित पटेल का ही है। देर रात एक रेशमा के परिजन उसकी खोजबीन करते हुए मकान के पास पहुंचे। लेकिन उन्होंने देखा कि दरवाजे पर ताला लटका हुआ है। इसके बाद घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में रेशमा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था।

चेहरे पर खरोंच के भी निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को मारा गया फिर उसके शव को लटकाया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृतका के पति को भी ढूंढ रही है। जांच के दौरान पता चला कि रेशमा का पति रोहित शुक्रवार की देर शाम तक घर पर ही था।

उसके साथ उसके 4-5 दोस्त भी मौजूद थे। रोहित पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके कारण वह छोड़कर चली गई है। रोहित की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+