कोरियाः पति के मोबाइल में थी किसी महिला की फोटो तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट दिया

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति के मोबाइल में किसी दूसरी महिला की फोटो देखकर गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की निर्ममता से हत्या कर दी। रात को सोते हुए पति के सिर पर पत्नी ने सिल पटक दिया और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पति को मारने के बाद रातभर वहीं बैठी रही। फिर जब सोमवार को युवक का दादा घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। हालांकि उस दौरान आरोपित पत्नी गायब थी। लेकिन बाद में पता चला कि पत्नी ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया है।

korea wife did murder of her husband

सारा पहाड़ पारा निवासी भूपेंद्र राजवाड़े की शादी दो साल पहले मांजापारा की रहने वाली अनुराधा से हुई थी। दोनों को एक साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि युवक रविवार देर शाम बाजार से लौटा। इसके बाद वह खाना खाने के बाद सो गया। इस दौरान अनुराधा उसका मोबाइल देख रही थी। मोबाइल में किसी अन्य महिला की फोटो देखकर वह भड़क गई। उसने आंगन में चरपाई पर सोते हुए भूपेंद्र की हत्या कर दी।

अगले दिन जब युवक के दादा करणसाय घर पहुंचे तो उन्होंने भूपेंद्र की लाश देखी। पत्नी अनुराधा गायब थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अनुराधा को उन्होंने सुबह गांव से बाहर जाते हुए देखा था। बताया कि अनुराधा ने हत्या के बाद घर में फैले खून को पोंछा लगाकर साफ किया। भूपेंद्र के शव से कपड़े भी बदल दिए। वह पूरी रात कमरे में ही थी और सुबह होते ही गांव से बाहर चली गई। पुलिस ने घर से खून लगे कपड़े, सिल, टांगी व अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र सोलर फिटिंग का काम करता था। कुछ महीनों से वह जिले के बिहारपुर में रहकर ही अपना काम देखता था। इस दौरान वह 15-20 दिनों तक घर नहीं जाता था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता था। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर महिला की फोटो देखकर वह भड़क गई। इसके बाद अनुराधा ने सोते हुए भूपेंद्र की हत्या कर दी। पहले उसने छिपाने का प्रयास किया, पर फिर सरेंडर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+