छत्तीसगढ़ः जब पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो कमरे में लटक रही थी तीन लाशें, सभी रह गए सन्न
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शनिवार को डेढ़ साल की बच्ची सहित पूरा परिवार फंदे से लटकता हुआ मिला है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक झगड़े में पति ने ही पहले महिला और बच्ची की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामला अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय दीपका थाना पुलिस के साथ ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जांजगीर निवासी के रहने वाला 28 वर्षीय अशोक कुमार रात्रे दीपका क्षेत्र के गांधी नगर में पत्नी रागिनी रात्रे (25) और डेढ़ साल की बेटी एशि के साथ किराये से मकान लेकर रहता था। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक काई दिखाई नहीं दिया तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाई। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो लोगों ने दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कोई बाहर नहीं निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद उनके शवों को नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच देर रात तक झगड़े की आवाजें आ रही थीं। ऐसे में अंदेशा है कि इसी के चलते अशोक ने दोनों की हत्या की होगी और फिर खुद भी पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए हैं। वहीं अकलतरा में रागिनी के परिवार को भी सूचना दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications