'गर्लफ्रेंड के भूत से डरकर प्रेमी ने कबूला जुर्म', Korba पुलिस को बताई हत्या के पीछे की वजह

Korba Anju Yadav: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक प्रेमी ने खुद अपनी प्रेमिका अंजू यादव की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। क्योंकि, उसे अंजू का भूत परेशान करता था, जिसकी वजह से वह डर के साये में जी रहा था।

Korba Anju Yadav

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) की रहने वाली अंजू यादव पिछले आठ महीने से लापता थी। जिसकी हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए उसका शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस की मानें तो अंजू यादव की हत्या उसी के प्रेमी गोपाल खड़िया ने की थी और लाश को 20 फुट गड्डा खोदकर जंगल में दफना दिया था। यहां हैरानी की बात यह है कि आठ महीने बाद खुद प्रेमी गोपाल खड़िया ने इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस के सामने कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में आए गोपाल खड़िया ने पूछताछ में कुछ ऐसा बताया जिस सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। दरअसल, गोपाल ने पुलिस को बताया कि 'उसकी प्रेमिका का भूत उसे परेशान करता था, जिसकी वजह से वह डर के साये में जी रहा था।' यह घटना कोरबा जिले के रिसदी इलाके के सागौन की नर्सरी की है। 24 वर्षीय अंजू यादव 8 महीने पहले अचानक से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके परिजनों ने जुलाई 2022 में रामपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी।

अंजू की मां रमशीला यादव ने पुलिस को दी तहरीर में गोपाल खड़िया नाम के युवक पर बेटी को अगवा करने का शक भी जताया था। हालांकि, उस समय पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद अंजू यादव के परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, तब जाकर इस मामले की जांच गंभीरता से शुरू हुई। आजतक की खबर के मुताबिक, पुलिस ने शक के आधार पर अंजू के प्रेमी गोपाल खड़िया को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ में गोपाल खड़िया ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या किए जाने का खुलासा कर दिया। गोपाल ने पुलिस को बताया कि वो ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर ड्राइवर है और अंजू भी वहां ईंट लोड करने का काम करती थी। इस बीच दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले तीन साल से उसका अंजू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गोपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अंजू उसपर शादी का दबाव बनाने लगी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे।

अंजू का भूत उसे भी मार डालेगा

Recommended Video

    Korba में पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हाईवोल्टेज ड्रामा, पीकर बस के सामने लेट गया | वनइंडिया हिंदी |

    झगड़ों से परेशान होकर उसने अंजू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और ढेलवाडीह के सागौन की नर्सरी ले गया। यहां गोपाल ने अंजू का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को 20 फुट गड्डा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद गोपाल को अंजू का भूत परेशान करता था, जिसकी वजह से वो डर के साये में जी रहा था। उसे डर सताने लगा था कि अंजू का भूत उसे मार डालेगा। इसलिए उसने पुलिस को जाकर सच बताते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया। हत्यारोपी गोपाल की निशानदेही पर ने अंजू का कंकाल बरामद कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+