कोरबाः नाले में सड़ कर फूल रही थी गर्भवती प्रेमिका की लाश, प्रेमी ने किया खौफनाक खुलासा
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को नाले में फेंक दिया। युवती तीन माह की गर्भवती थी। पुलिस ने युवती का शव नाले से एक दिसंबर को बरामद किया था। आरोपित प्रेमी को गुरुवार के दिन गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरबा जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर गिरारी नाले में एक युवती का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

शव काफी सड़ और फूल चुका था। पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की पहचान रायगढ़ जिले में स्थित धरमजयगढ़ गांव के बोरो निवासी बूंदमती कुमारी के रूप में हुई। साथ ही यह भी पता चला कि वह तीन माह की गर्भवती थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए बोरो गांव पहुंची तो पता चला कि गांव का ही नरेश पटेल रिश्तेदारी में गया था। वहीं से वह और बूंदमती घूमने जाने की बात कहकर निकले थे।
इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने नरेश की खोजबीन शुरू की तो वह गांव में छिपा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने जब नरेश से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसका और बूंदमती का प्रेम संबंध था।
24 नवंबर को दोनों घूमने के लिए निकले और करीब डेढ़ बजे नाले के पास पहुंचे। बूंदमती से गर्भपात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चुनरी से गला घोंट दिया और शव को नाले में फेंक कर भाग गया। इससे पहले नरेश ने बूंदमती को गर्भपात के लिए दवा दी थी, लेकिन उसने खाने से इनकार कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications