कोण्डागांव: मंत्री मोहन मरकाम ने वनाधिकार पत्रों का किया वितरण

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विकास मंत्री मोहन मरकाम बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्याक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम कमेला, बड़ेकनेरा एवं धनपुर में 86 वन अधिकार पत्रों का वितरण किया।

MARKAM KONDAGAON

इनमें ग्राम पंचायत कमेला में 27, ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में 34 और ग्राम पंचायत धनपुर में 25 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का वितरण किया। मंत्री मरकाम ने शासकीय हाई स्कूल बफना में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 45 स्कूली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण भी किया।

मंत्री मरकाम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत बडेकनेरा में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत बफना में सीसी सड़क कार्य का लोकार्पण। मंत्री मरकाम ने ग्राम पंचायत खड़का में सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण, ग्राम पंचायत सिंगनपुर में पुलिया निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत धनपुर में उन्होंने पंचायत भवन निर्माण, पुलिया निर्माण, बाउण्ड्री वाल निर्माण, देवगुड़ी भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें कोण्डागांव: एक सेल्फी पर्यावरण संरक्षण के नाम कार्यक्रम, मंत्री मोहन मरकाम शामिल हुए शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+