छत्तीसगढ़ः घर से बाहर खेलने के लिए गए थे भाई-बहन, पानी से भरे गड्ढे में मिला दोनों का शव

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीते गुरुवार की देर शाम को भाई-बहन का शव पानी से भरे गड्ढे में बरामद हुआ है। दोनों बच्चे शाम के वक्त घर से बाहर खेलने के लिए निकले हुए थे। शाम होने के बाद जब दोनों नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान दोनों बच्चों के कपड़े घर से कुछ दूर स्थित पुल के पास मिली। वहीं पानी से भरे गड्ढे में जब उनकी तलाश की गई तो दोनों का शव मिला। हालांकि बच्चों के डूब कर मौत होने को लेकर स्पष्ट नहीं हो सका है।

Kondagaon dead body found of borther ans sister

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनंतपुर थाना क्षेत्र के माकड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओडारगांव निवासी सुखलाल पोयम के दो बच्चे 7 वर्षीय खेमेश्वरी नेताम और टंकेश्वर पोयम खेलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोनों शाम तक घर नहीं लौटे फिर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान घर से कुछ दूर स्थित पुल के नीचे बच्चों के कपड़े मिले। शक होने पर वहीं पानी से भरे गड्ढे में गांव वालों ने डूबकी लगाकर खोजबीन की तो दोनों के शव बरामद हुए।

बच्चों के पानी में डूबने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को रात में ही दे दी थी। लेकिन तब तक पुलिस पहुंची नहीं थी। अनतपुर थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया था कि बच्चों की डूबने से मौत होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+