छत्तीसगढ़ः कोंडागांव में कांग्रेस नेता का लड़की से बात करते हुए अश्लील वीडियो वायरल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लड़कियों से वीडियो कॉलिंग पर बात करना कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। अपनी अश्लील हरकतों के चलते कांग्रेस के एक नेता चर्चा में बने हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष जीतेंद्र दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो किसी लड़की से कॉल पर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो बेहद निजी है। लड़की से बात करते हुए कांग्रेस नेता कुछ अश्लील हरकत भी कर रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो तीन दिन पूर्व वायरल हुआ था। इसके बाद से सियासत तेज हो गई है।

kondagaon congress leader video viral on social media

सोमवार को इस मामले की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मिली। बता दें कि मरकाम कोंडागांव से विधायक भी हैं। हालांकि सोमवार की शाम को जितेंद्र दुबे ने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी सत्ता के मद में मदमस्त हैं। बेटियों के स्वाभिमान की चिंता प्रदेश सरकार को नहीं है और न ही उनके कार्यकर्ताओं को है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही डिजिटल डाटा की पूरी जांच होनी चाहिए। ताकि सच छिप न सके। कांग्रेस नेता जितेंद् दुबे का वीडियो कॉल पर बातचीत मोबाइल के स्क्रीन रिकॉर्डर से रिकॉर्ड की गई थी। माना जा रहा है कि इसे जितेंद्र दुबे ने ही रिकॉर्ड किया था। हालांकि वीडियो में दिख रही युवती कौन है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+