छत्‍तीसगढ़ चुनाव प्रचार में केजरीवाल बोले- पंजाब सीएम भगवंत मान ने 35,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। यहां पर सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार के लिए रोड शो किया। इस रोड शो में सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

aap

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के रोड शो को संबोधित करते हुए बताया कि पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान अब तक 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। उन्‍होंने कहा यूं ही नहीं बार बार बार-बार आम आदमी पार्टी को लोग वोट दे रहे। उन्‍होंने कहा छत्‍तीसगढ़ में अगरी आप को वोट देकर जनता जिताती है तो हमारी सरकार यहां पर आने पर दिल्‍लल और पंजाब की तरह इलाज मुफ़्त कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि बच्‍चा अपनी मां से जब दूध मांगता है तो उसे दूध मिलता है। ऐसे ही हम जब आपसे वोट मांगेगे तभी तो आप हमें वोट देंगे। उन्‍होंने कहा दूसरी पार्टियां तो आपसे वोट मांगने भी नहीं आ रही, तो उसको वोट दीजिए जो आप से वोट मांगने आ रही है।

बता देंबीते शुक्रवार को आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के अकलतरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्‍होंने आप की राज्‍य में सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्‍होंने कहा "मुझे पूरा विश्‍वास है कि कभी ना कभी छत्‍तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी1 इस चुनावी सभा में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी की इस चुनावी सभा में केजरीवाल सरकार ने छत्‍तीसगढ़ की बघेल सरकार को घेरते हुए कहा था
75 सालों से देश को कांग्रेस और भाजपा ने लूटा है, लेकिन हमारी सरकार देश के हित के बारे में सोचती है। देश के विकास के लिए काम करती है। उन्‍होंने कहा दिल्‍ली में 8-9 साल हो गए लेकिन हमें ना तो भाजपा हरा पाई और ना ही देश की सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय पार्टी कांग्रेस हरा पाई। उन्‍होंने कहा जब से दिल्‍ली में हमारी सरकार है हमने दिल्‍ली को हर क्षेत्र में तेजी से विकसित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+