छत्तीसगढ़ः कांकेर में सुबह के वक्त टहलने निकले चार छात्रों सहित पांच की सड़क हादसे में मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले चार छात्रों सहित पांच लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया-बुझाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय गांव निवासी चार छात्र मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान देवरी गांव में भानुप्रतापपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनको कुचल दिया।

kanker road accident 4 student died

हादसे में चारों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने रास्ता बंद कर दिया। सभी मृतक छात्र 10वीं और 12वीं के बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के थोड़ी देर बाद उधर से एक बस निकली। रास्ता बंद देख वह बस को बैक करने लगा। इस दौरान कंडक्टर पीछे खड़ा होकर बस पास कराने की कोशिश कर रहा था। शोर-शराबे के बीच चालक ने कंडक्टर को ही बस से कुचल दिया। उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। वहीं कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण सड़क जाम कर वहीं बैठ गए हैं। वे छात्रों के शव भी उठाने नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक मालिक और चालक जब तब वहां नहीं आएंगे, वे शव नहीं उठाने देंगे। इस बीच छात्रों के परिजन भी पहुंच गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+