12 साल के बेटे ने गेम में लेवल बढ़ाने के लिए तीन महीने में मां के खाते से उड़ाए तीन लाख से अधिक रुपये

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पंखाजूर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक महिला के खाते से लगातार पूरे तीन महीने में तीन लाख 22 हजार रुपये की निकासी की गई। महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने ऑनलाइन ठगी की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पीड़ित महिला का 12 वर्षीय बेटा ही गेम के लेवल को बढ़ाने के चक्कर में हथियार की खरीदारी कर रहा था।

kanker boy transact more than three lakh rupees from his mother bank account

जानकारी के अनुसार पीवी 12 मिडिल स्कूल में टीचर शुभ्रा पाल के खाते से 8 मार्च से 10 जून के बीच 278 बार ट्रांजेक्शन हुआ। इस दौरान उनके खाते से 3 लाख 22 हजार रुपये निकल गए। इसी बात को लेकर बीते 11 जून को उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पैसे की ऑनलाइन निकासी के लिए उनके मोबाइल पर एक बार भी ओटीपी नहीं आया। ऐसे में पुलिस शातिरों की नई चाल समझकर छानबीन शुरू की।

जांच के दौरान बैंक से पता चला कि खाते से लिंक किए गए मोबाइल नंबर से ही रुपए के ट्रांजेक्शन किए गए हैं। इन रुपयों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेम खेलने और गेमिंग लेवल को अपग्रेड करने में खर्च किया गया है। इस मोबाइल से महिला टीचर का 12 साल का बेटा ही ऑनलाइन गेम 'फ्री फायर' खेलता था। उससे पूछताछ की तो पता चला कि फ्री गेम खेलने के आदी हो चुके बच्चे ने अपग्रेड कर हथियार खरीदने की चक्कर में मां के मोबाइल नंबर से रुपए ट्रांजेक्शन करने शुरू कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+