छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को मिलेगा आवास ऋण पर अनुदान, CM भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल
CHHATTISGARH AWASA: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब छत्तीसगढ़ में पत्रकार अब किफायती दर पर आवास का सपना पूरा कर सकेंगे।सीएम भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में की गई घोषणा पर अमल करते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा 'श्री ललित सुरजन संचार प्रतिनिधि आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना' राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

इस योजना तहत 30 लाख तक के आवास ऋण के लिए 5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज अनुदान 5 सालों तक दिया जाएगा। यह योजना एक अप्रैल 2023 के बाद से खरीदे गए मकान पर प्रभावशील होगी। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक योजना का लाभ केवल आवासीय ऋण पर दिया जाएगा और क्रय किया जाने वाला मकान छत्तीसगढ़ प्रदेश के भीतर होना चाहिए। ब्याज अनुदान अधिकतम 30 लाख रुपए के आवास ऋण की सीमा तक दिया जाएगा। संचार प्रतिनिधि द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से अधिसूचित वित्तीय संस्थानों एवं सहकारी बैंकों से लिए गए आवास ऋण पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान 5 वर्षों तक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें CHHATTISGARH: भूपेश बघेल कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, बिंदुवार पढ़िए पूरी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications