हार्ट शरीर से बाहर, लीवर के 4 टुकड़े, सिर पर 15 फ्रैक्चर, पत्रकार मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैरान करने वाली
Journalist Mukesh Chandrakar: छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को रविवार (05 जनवरी) को हैदराबाद से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया। इधर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है।
माना जा रहा है कि ठेकेदार सुरेश चंद्राकर मुकेश चंद्राकर की हत्या का मास्टरमाइंड है क्योंकि पत्रकार ने उसे भ्रष्टाचार में लिप्त होने का खुलासा किया था। 3 जनवरी को घटना के सामने आने के बाद से आरोपी फरार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्यी कितनी जघन्य तरीके से की गई थी। मुकेश के सिर पर 15 फ्रैक्चर थे गर्दन टूटी हुई थी और हार्ट बाहर की ओर निकला हुआ था।

Mukesh Chandrakar Postmortem: मुकेश चंद्राकर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?
28 वर्षीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पाया कि उनके लीवर के टुकड़े और पांच पसलियों को तोड़ा गया है।मुकेश चंद्राकर के सिर में 15 फ्रैक्चर पाए गए, गर्दन टूटी हुई थी और हार्ट बाहर निकाला हुआ था।
मुकेश चंद्राकर की बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा है कि उन्होंने अपने 12 साल के करियर में ऐसा मामला नहीं देखा था। डॉक्टरों के अनुसार हत्या के आरोपियों की संख्या दो से अधिक रही होगी।
Mukesh Chandrakar Death Case: सेप्टिक टैंक में मिला था मुकेश चंद्राकर का शव
3 जनवरी को एक स्थानीय समाचार चैनल में काम करने वाले मुकेश चंद्राकर का शव सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक सेप्टिक टैंक में मिला, था। अधिकारियों ने बताया कि सेप्टिक टैंक को हाल ही में कंक्रीट स्लैब से सील किया गया था। सुरेश चंद्राकर के खिलाफ हाल ही में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था।
1 जनवरी की रात से लापता मुकेश चंद्राकर ने हाल ही में सुरेश चंद्राकर के खिलाफ जांच की थी, जिसमें बस्तर में 120 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं का खुलासा किया गया था। इस खुलासे के बाद राज्य सरकार ने ठेकेदार की गतिविधियों की जांच शुरू की थी।
मुकेश के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, क्योंकि सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश द्वारा ठेकेदार की एक प्रॉपर्टी पर आयोजित मीटिंग के बाद उसका फोन बंद हो गया था।
अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सुरेश चंद्राकर के भाई दिनेश चंद्राकर और रितेश चंद्राकर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार के लोगों सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने जांच के बारे में क्या कहा?
पुलिस ने सोमवार को बताया कि बस्तर के पत्रकार और यूट्यूबर मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच बीजापुर एसआईटी प्रभारी मयंक गुर्जर ने कहा, "...तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है - जिनके नाम रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र हैं और विस्तृत पूछताछ जारी है।"
एनडीटीवी समेत कई प्रमुख टीवी चैनलों में काम करने वाले मुकेश उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में अपनी निडर रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हाल ही में बीजापुर में कथित सड़क निर्माण घोटाले का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद स्थानीय ठेकेदारों की आधिकारिक जांच शुरू हुई थी। पुलिस को संदेह है कि उनकी हत्या इसी खुलासे से जुड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications