Jashpur News: पीएम आवास योजना का मिला लाभ, पुतली बाई के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
PM Awas Chhattisgarh: प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरा के निवासी पुतली बाई के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है।

PM Awas Yojana: जशपुर के कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जिले के हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं। प्रत्येक व्यक्ति का एक सपना होता है कि स्वयं के लिए एक छांव की व्यवस्था हो जाय। अगर वहीं छांव पक्के हो रहे तो सोने पे सुहागा।
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरा के निवासी पुतली बाई के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। पुतली बाई के पति का 2007 में देहांत हो गया। इसके बाद कोई आय का साधन ना होने के कारण आवास बना पाना पुतली बाई के लिए पहाड़ खोदने का काम था। हितग्राही का पुराना कच्चा मिट्टी एवं छप्पर वाला घर था। जिसस के कारण गिरने का डर बना रहता था।
पुतली बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास सूची में उनका नाम शामिल में होने और शीघ्र पक्का आवास मिलने की जानकारी ग्राम पंचायत से मिलने पर उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुतली बाई का 2018-19 में आवास आवंटित हुआ। पुतली बाई को आवास बनाने के लिए 1 लाख 30 हजार राशि मिली। इसके साथ ही मनरेगा के माध्यम से कुल 16 हजार 720 मजदूरी भुगतान भी प्राप्त हुआ।
एस.ई.सी.सी. 2011 के सर्वे सूची एवं ग्राम पंचायत के ग्राम सभा में अनुमोदन उपरांत पीएमएवाई ग्रामीण योजना अंतर्गत पक्के मकान मिलना पुतली बाई के लिए एक सपने की तरह था। पुतली बाई ने अपनी तरफ से कुछ राशि लगाकर आवास का निर्माण कराया। जिस कारण आज पुतली बाई के साथ इनका एक बेटा, बहू और 2 नाती पक्के मकान में निवास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें शासन जनकल्याणकारी योजना स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय प्राप्त हुआ है।
जिससे वे कुशलतापूर्वक जीवन-यापन कर रहे हैं। उनकी स्वयं की मेहनत से मात्र गुजारा बस होता था। कच्चे मकानों में रहने से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था जैसे हर वर्ष कच्चे आवास को मरम्मत करना पड़ता था, साथ ही खर्च भी होता था और बरसात में सांप -बिच्छू का डर बना रहता था। उन्होंने कहा कि जब से आवास मिला है उनका परिवार भी बहुत खुश हैं और अब वे निश्चित होकर काम-काज के लिए बाहर जाते हैं। आवास मिलने से पुतली बाई और इनके परिवार वालों ने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग को उत्कृष्टता पुरस्कार, फसल बीमा के क्रियान्वयन में पाई सफलता












Click it and Unblock the Notifications