CG: जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय का निधन, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री नरेश चंद्र साय जी का दुःखद निधन हो गया है। श्री साय मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। जनप्रिय नेता नरेश जी क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहे। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

6 जनवरी 2020 को नरेश चंद्र साय जशपुर नगर पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। नरेश साय भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने नेता थे इस वजह से बीते निकाय चुनाव में जशपुर नगरपालिका के ये अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने UP के सीएम योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई












Click it and Unblock the Notifications