प्रेमिका को बोलेरो में बैठाकर ले गया प्रेमी फिर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप की इस वारदात को पीड़िता के प्रेमी और उसके दोस्तों ने दी है। वारदात बगीचा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की अपनी दीदी के घर सगाई समारोह में शरीक होने गई थी। इस दौरान वहां उसका प्रेमी अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा फिर प्रेमिका को बोलेरो में बैठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद चारों लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

jashpur misdeed with minor girl accused aressted

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले की रहने वाली लड़की अपनी दीदी के ससुराल में सगाई कार्यक्रम में गई हुई थी। वारदात वाले दिन की रात जब वो खाना खाने जा रही थी तभी उसका प्रेमी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया और नाबालिग प्रेमिका को बैठाकर गांव से आगे ले गया।

कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद जब वो लौटने लगी तो लड़की दे प्रेमी और उसके दोस्तों ने बारी-बारी से उसका रेप किया । बाद में आरोपित पीड़िता को उसके घर के बाहर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। सुबह के वक्त जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने सरगुजा के बतौली थाने में इसकी शिकायत की, जिसके बाद मामला शून्य में पंजीबद्ध किया गया।

मामला दर्ज करने के बाद बगीचा और बतौली पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपितों के फोन नंबर ट्रेस कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चौथे आरोपितों की खोजबीन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+