शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक फिर लगा दी छलांग, मौके पर हो गई मौत
जांजगीर-चांपाः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ( janjgir champa ) जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार को एक युवक शराब के नशे में मोबाइल के टावर पर चढ़ गया और फिर ऊपर चढ़कर अजीब-अजीब हरकतें करने लगा। इस दौरान युवक का दोस्त श्रीपाल टावर पर चढ़ने लगा। तभी प्रकाश ने टावर से छलांग लगा दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय प्रकाश पामगढ़ के पुरानी बस्ती में रहता था। उसके घर के पास ही मोबाइल टावर मौजूद है, जिसपर वह बुधवार की दोपहर को चढ़ गया।

आसपास के लोगों ने स्थानीय थाने को जानकारी दी। परिजनों के साथ थाना प्रभारी केपी टंडन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रकाश टावर पर चढ़कर कभी कूदने की बात कहता तो कभी पैसे की बात करने लगता। कभी-कभी वह किसी महिला का नाम लेकर चिल्लाने लगा था। इस दौरान उसके घरवालों और दोस्तों ने समझाकर उतारने की कोशिश की। इसी बीच प्रकाश को बचाने के लिए उसका दोस्त धीरे-धीरे टावर के ऊपर चढ़ गया। तभी उसने टावर से छलांग लगा दी।
इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकाश को बचाने के लिए उसका दोस्त श्रीपाल जैसे-तैसे टावर के ऊपर तक पहुंच गया था। केवल पांच फीट ही दूर था। नीचे की लाइन में श्रीपाल खड़ा था और ऊपर प्रकाश था। श्रीपाल लगातार उसे समझाने की कोशिश करता रहा लेकिन वह नहीं मिला। इस दौरान थाना प्रभारी भी समझाते रहे कि पैसे तुम्हारी मां को दे दिये गए हैं। लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी।












Click it and Unblock the Notifications