छत्तीसगढ़ः भाभी पर देवर के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप और भरी पंचायत में की बदसलूकी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला ने जेठानी और पति के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया, जिसके बाद पंचायत के तुगलकी फरमान ने परिवार के लिए कहर बन गया। पीड़ित परिवार को सरपंच के निर्देश पर पीटते और घसीटते हुए पंचायत में लाया गया। इस दौरान घर में मौजूद मासूम बच्चे भी घायल हो गए। परिवार को गांव से बाहर निकालने का फरमान सुनाया गया है।

jahspur panchayat did misbehaved with woman in case of illegal relationship

पीड़ित परिवार ने सन्ना थाना में मामले की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि बीते 19 दिसंबर को सरपंच फूलजेंस ने गांव में ही एक बैठक बुलाई थी। फिर सरपंच के उकसाने पर कोई लोग उसके घर में घुस गए और पूरे परिवार को पंचायत में उपस्थित होने के लिए दबाव डालने लगे। मना करने पर ग्रामीणों ने पूरे परिवार को घसीटकर पीटा।

सरपंच और कुछ ग्रामीणों ने विवाहिता पर देवर से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। जबकि विवाहिता के पति और स्वजन पंचायत में आरोपों को झूठा बताते रहे। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। कुनकुरी के एसडीओपी मनीष कुंवर का कहना है कि विवाहिता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं राजनांदगांव में रविवार देर रात एक सिपाही ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) स्थित क्वार्टर में सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली लगने के बाद सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी तक खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। देर रात गोली चलने से PTS में हड़कंप मच गया। अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कांस्टेबल विनोद साहू का खून से लथपथ पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+