'भाजपा के घोषणा पत्र में राम हैं क्या'? छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने पूछा सवाल

छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रक्रिया जारी है। इस बीच डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव मुंगेली पहुंचे। वहां पर उन्होंने पार्टी के लिए वोट मांगा और बीजेपी पर जमकर हमला किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में राम हैं क्या? वे तो जय श्री राम के नारे को भी भूल गए हैं... जब तक राजनैतिक हित साधना था तब तक वे जय श्री राम के नारे लगाते थे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस का नकल पत्र बताया है।

TS Singh Deo

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि राम जी का काम छत्तीसगढ़ की सरकार ने दिखाया है...नकल करने वाले ऐसा कह रहे हैं? वे (भाजपा) तो कहते थे कि यह रेवड़ियां हैं ऐसा नहीं करना... उन्हें (भाजपा) तो मजबूर होकर कांग्रेस के घोषणा पत्र की नकल करनी पड़ी।

सीएम पहुंचे बेमेतरा
वहीं बेमेतरा में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बेमेतरा में युवाओं जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। पिछले चुनाव में 25 हजार की लीड थी। इस बार यह 50 हजार के ऊपर जाएगा, उनके बातों की कोई गारंटी नहीं है, कांग्रेस जो बोलती है वो करती है। कांग्रेस शुरू से ही किसान के साथ हैं हमने जो कहा है वो किया है 2500 की बात कही थी, अभी 2640 में खरीद रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+